प्रियंका गांधी बनेंगी ब्रांड एम्बेसडर!

नई दिल्ली। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द आप अपनी मनपसंद महिला को ब्रांड एम्बेसडर बने हुए देखेंगे। जी हां अगर मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना कारगर होती है तो साक्षरता के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम 'साक्षर भारत' के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आप को भारतीय राजनीति के वे चेहरे दिखायी पड़ सकते हैं जिन्हें युवा महिला सशक्तिकरण के रूप में जाना जाता है।

Supriya sule
योजना के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका, कृषि मंत्री शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की बेटी और सांसद एम. कानीमोझी को इस कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और मुंबई इंडियंस की को-ऑनर नीता अंबानी को भी यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

M Kanimozhi
योजना के अनुसार इन हस्तियों से इस संबंध में जल्द ही चर्चा कर इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाने वाला है। यह विस्तृत कार्यक्रम सितंबर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लॉन्च करेंगे। उम्मीद है कि 8 सितंबर को साक्षरता दिवस के अवसर पर इन नामों की घोषणा की जाएगी। 'साक्षर भारत' देश के सात करोड वयस्कों को तीन साल में साक्षर करने की योजना है, जिनमें छह करोड महिलाएं हैं। यह योजना भारत के 619 जिलों में से 365 में चलाई जाएगी। भारत में साक्षरता दर जहां 65.3 फीसदी है, वहीं महिलाओं की साक्षरता दर केवल 54.28 फीसदी ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+