मारपीट आरोप में किंगफिशर एयरलाइंस कर्मी गिरफ्तार
रांची। रांची में किंगफिशर एयरलाइंस कंपनी के एक कर्मचारी को यात्रियों की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर विमान के एक पक्षी से टकराने के बाद उड़ान में हुई देरी को लेकर यात्री विरोध कर रहे थे उसी दौरान यह घटना हुई।
किंगफिशर एयरलाइंस का कर्मचारी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार एक यात्री द्वारा कर्मचारी कृष्ण यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद यादव को सोमवार को हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दो अन्य कर्मचारी फरार चल रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने संवाददातओं को बताया, "हमने यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यात्री किंगफिशर के कर्मचारियों से सुविधा की मांग कर रहे थे। एक पक्षी के विमान से टकराने के बाद उसे उतार लिया गया था।"
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गौरतलब है कि रांची हवाईअड्डे के निकट सोमवार रात विमान से एक पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद उड़ान में देरी की वजह से यात्रियों और कर्मचारियों के बीच नोंक-झोंक हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications