बांग्लादेश को 35 साल तक बिजली देगा भारत
नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश को 250 मेगावॉट बिजली का आयात करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड (बीपीडीबी) के बीच सोमावार शाम को हुए इस समझौते के अंतर्गत पावर ग्रिड वर्ष 2012 से 35 साल तक बांग्लादेश को 250 मेगावॉट बिजली की आपूर्ति करेगा। शेख हसीना के ऊर्जा सलाहकार तौफीक-ए-एलाही चौधरी ने कहा, "बांग्लादेश और भारत के बीच यह छोटा सा कदम आपसी समन्वय बढ़ाने के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।"
मालूम हो कि जनवरी में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश में आधारभूत संरचना, व्यापार और परिवहन के विकास के लिए एक अरब डॉलर का आसान ऋण उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications