दिल्ली मेट्रो में 12 नई ट्रेन शामिल होंगी
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया,"नई गाड़ियों को शामिल करने के बाद भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। खेल के दौरान इन लाइनों पर यात्रियों की संख्या में 64 फीसदी इजाफा होने की उम्मीद है।"
उन्होंने बताया कि इन दोनों लाइनों पर एक दिन में 52 गाड़ियां 566 फेरे लगाती है। वहीं खेलों के दौरान नए बेड़े के शामिल होने के बाद इन लाइनों पर 725 फेरे लगेगी। दिल्ली में मेट्रो से प्रतिदिन 675,000 लोग सफर करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications