अलकायदा ने फ्रांसीसी नागरिक की हत्या की
मास्को, 26 जुलाई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन अलकायदा ने कहा है कि उसने बंधक बनाए गए फ्रांस के एक नागरिक की हत्या कर दी है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अलकायदा से जुड़े संगठन 'इस्लामिक मगरिब' के सदस्यों ने अपने छह साथियों के मारे जाने के बदले में फ्रांसीसी बंधक की हत्या की। मारे गए फ्रांसीसी नागरिक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इस संगठन के नेता ने कहा, "फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी हमारे खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बंद करने में विफल रहे। ऐसे में उन्होंने अपने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications