यूपी में जातीय विवाद, एक को जिंदा जलाया
गाजियाबाद। गाजियाबाद के ततारपुर गांव में जातीय विवाद ने तब घृणित रूप ले लिया जब दलित समुदाय के लोगों ने ऊंची जाति के एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया।
शनिवार को हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए वहां प्रांतीय सशस्त्र आरक्षी दल (पीएसी) को तैनात किया गया है। मौत का शिकार हुए वीरेश के परिवार एवं दलित समुदाय के कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद वीरेश के अहाते में रोजाना पशुओं को जबरन घुसाए जाने को लेकर था।
क्लिक करें- उत्तर प्रदेश की खबरें
शनिवार की सुबह जब वीरेश अपने कमरे में सो रहा था, कथित तौर पर उसी समय दलित समुदाय के लोगों ने उसके कमरे में किरासन तेल उड़ेल कर आग लगा दी और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एमएम बेग के अनुसार वीरेश की पत्नी ने वारदात को अंजाम देकर चार लोगों- सुक्का, बॉबी, अशोक और संजय को भागते देखा।
महिला ने अपने बेटे वीरेंद्र को जानकारी दी। वह अपने पिता को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान वीरेश की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications