दिल्ली में इमारत ढहने से 6 की मौत
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में बुधवार सुबह एक इमारत के ढहने की वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद तीन मंजिली इमारत की हालत खराब हो गई थी।
पढ़ें: आठवीं मंजिल से गिरने के बावजूद बची जान
पड़ोसियों के अनुसार परिवार के सदस्यों ने घर की टूटी दीवार देखी थी और वो लोग बुधवार को घर बदलने वाले थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इमारत सुबह करीब चार बजे गिरी। घर में तीन पुरुष और तीन महिलाएं सोई हुई थीं। सभी की मौत हो गई।"
इमारत के भूतल पर एक होटल था और ऊपर के दो फ्लोर पर परिवार के लोग रहते थे। अधिकारी ने बताया कि मलबे से कीमती सामनों को इकट्ठा कर उसे उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया था और वाहनों की आवाजाही रुक गई थी।













Click it and Unblock the Notifications