आठवीं मंजिल से गिरने के बावजूद बची जान

ऐसा ही एक वाकया अर्जेटीना में हुआ जब एक निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से एक मजदूर नीचे गिर पड़ा और वह सुरक्षित बच गया। इस हादसे में उसके हाथ की हड्डी जरूर टूट गई। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक बुधवार को कोरदोबा शहर के एक इमारत
में 37 वर्षीय राउल लोपेज काम कर रहा था उस समय यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद मजदूर ने कहा, "मै एक लकड़ी के एक बोर्ड पर खड़ा था। वह खिसक गया और मै नीचे गिर गया। परंतु पहली मंजिल पर लकड़ी के कुछ टुकड़े रखे हुए थे जिससे चोट कम लगी।"












Click it and Unblock the Notifications