बाढ़ से 650 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान
चण्डीगढ़, 9 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के अधिकारियों का अनुमान है कि विगत चार दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे राज्य के तीन जिलों में इस सप्ताह 650 करोड़ रुपये की क्षति होने की आशंका है।
वित्तायुक्त एवं कृषि विभाग के मुख्य सचिव एस.एस. ढिलों ने शुक्रवार को बताया कि लगभग 400 करोड़ रुपये की फसल बर्बाद होने, सड़कों के टूटने से 205 करोड़ रुपये और बुनियादी ढांचा ध्वस्त होने से 50 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
ढिलों ने कहा कि पांच से सात जुलाई के बीच लगभग 300 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे कुरुक्षेत्र, अंबाला और कैथल जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
उन्होंने कहा कि राज्य में जल निकासी का कार्य तेजी से चल रहा है। स्थिति जल्द ही सामान्य होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications