भारत-ईरान के बीच विमान सेवाओं का नया समझौता
इस सहमति पत्र की विशेषताओं में दोनों देशों की नामित एयरलाइन्स एक सप्ताह में 23 विमान सेवाओं के स्थान पर 37 विमान सेवाएं प्रति सप्ताह चला सकेंगी। अपने अपने देशों में कल के दो अतिरिक्त बिन्दुओं पर भी सहमति हुई है जिनके बारे में दोनों देश आपस में मिलकर बाद में निर्णय लेंगे।
विमान सेवाओं का नया समझौता अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) स्वरूप पर आधारित होगा। संशोधित ए एस ए 30 अप्रैल 1980 को दोनों देशों के बीच हुए एएसए समझौते का स्थान लेगा। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार पूंजी निवेश, पर्यटन को बढाघ्वा देने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के अलावा अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन के क्षेत्र में हो रही गतिविधियों के अनुरूप ढालने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications