एक झटके में पांच गुना की 'प्रेमिका' की तनख्वाह!

यह मामला ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से जुड़ा है। इस सरकारी विभाग में एक अहम पद पर तैनात 52 वर्षीय सिमोन विलकॉक इन दिनों इसी आरोप से घिरे हैं। एनएचएस की एक परियोजना का निदेशक बनने के कुछ दिनों बाद ही विलकॉक की अपनी एक सहयोगी अलेक्जिया रॉथवेल-साइकेस के साथ नजदीकियां बढ़ गईं।

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वर्ष 2007 में जब विलकॉक एनएचएस की एक परियोजना के प्रमुख बने तो अलेक्जिया का वेतन सालाना 30,000 यूरो था और वह निचले स्तर की कर्मचारी थीं। उन्होंने एक झटके में अपनी इस कथित महिला मित्र को सलाकार का पद दे दिया और उनका वेतन पांच गुना बढ़ाते हुए सालाना 150,000 यूरो कर दिया। खुद विलकॉक भी 270,000 सालाना का वेतन उठा रहे हैं।

इसी साल की शुरुआत में विलकॉक ने अपनी पत्नी मारग्रेट से तलाक ले लिया और तलाकशुदा 37 वर्षीय अलेक्जिया के साथ रहने लगे। इसके ठीक पहले उन्होंने अलेक्जिया के अनुबंध को एक साल के बढ़ाते हुए उसका वेतन 170,000 यूरो सालाना कर दिया।

अब ब्रिटिश स्वास्थ्य विभाग ने विलकॉक के खिलाफ जांच आरंभ कर दी है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अलेक्जिया के वेतन में भारी वृद्धि सिर्फ इसलिए की गई कि वह विलकॉक के बेहद नजदीकी थी। विलकॉक का कहना है कि उनका और अलेक्जिया के बीच नजदीकियां वर्ष 2002 में शुरू हुई थीं परंतु एनएचएस में दोनों बतौर पेशेवर थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+