पाकिस्तान विस्फोट में मृतकों की तादाद 100 से पार (लीड-1)

इस्लामाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में मोहम्मद कबायली क्षेत्र में शुक्रवार के आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 100 को पार कर गई है।

'जियो न्यूज' के अनुसार, विस्फोट की वजह से घायल हुए लोगों में 100 से ज्यादा की हालत नाजुक बनी हुई है।

मेराज खान नाम के एक अधिकारी के अनुसार शनिवार को मलबे से कुछ और शव निकाले गए।

मोहम्मद क्षेत्र में शुक्रवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट के समय वहां आस-पास सैकड़ों लोग मौजूद थे।

प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। टीटीपी के प्रवक्ता इकरामुल्लाह ने टेलीफोन के माध्यम से समाचार चैनल 'जियो न्यूज' को बताया कि यह विस्फोट अंबार अमन समिति के सदस्यों को निशाना बनाकर किया गया था जो उस समय कार्यालय के भीतर मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+