रोमांस ने ली कमांडर की नौकरी
'अनुचित' यौन संबंधों के चलते हैती में तैनात एक शीर्ष सैन्य अधिकारी को उसके पद से हटा दिया गया है। एक माह पहले एक महिला सैनिक के साथ प्रेम संबंधों के चलते कनाडा ने अफगानिस्तान में तैनात अपने शीर्ष कमांडर को हटा दिया था।
कनैडियन एक्सपेडिशनरी फोर्स कमांड (सीईएफसीओएम) के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि भूकंप प्रभावित हैती में संयुक्त राष्ट्र मिशन से जुड़े कर्मचारियों के प्रमुख कर्नल बेनार्ड ओयूल्लेटे को उनके पद से हटा दिया गया है और इस मामले में जांच बिठा दी गई है।
सीईएफसीओएम कनाडाई सेना के विदेशी सैन्य और मानवीय अभियानों का संचालन करती है।
प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि 'अनुचित' संबंधों में कनाडाई सेना का कोई अन्य सदस्य शामिल नहीं है।
कर्नल ओयूल्लेट हैती में कनाडाई राहत कार्यो की भी अगुवाई कर रहे थे। जनवरी में यहां आए भयंकर भूकंप के चलते भारी तबाही हुई थी।
प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र को इस संबंध में सूचित किया जा चुका है और जल्द ही वहां नए कमांडर की तैनाती की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि एक माह पहले कंधार में कनाडाई सैनिकों के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल डैनियल मेनार्ड को एक महिला सैनिक के साथ प्रेम संबंध होने के चलते हटा दिया गया था।
कनाडा की वायु सेना और नौसेना का संयुक्त नाम 'द कनैडियन फोर्स' है। इसके सदस्यों को विदेशी अभियानों के दौरान आपस में अंतरंग संबंधों की मनाही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications