दिल्ली में गर्मी और उमस बरकरार
नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को शनिवार को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक शाम को हल्की बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।" न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, "दिल्ली मे बादल छाये रहेंगे और शाम को बारिश हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications