मिस्र में प्रागैतिहासिक व्हेल के ढांचे मिले
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि मिस्र के फयोम इलाके में स्थित लेक करुन घाटी में एक ऐसी खोपड़ी मिली है जिसमें दो जबड़े, रीढ़ के 20 जोड़ और पशलियां हैं।
इसके पहले मिल चुकी कुछ और प्रजातियों को देखकर माना जा रहा है कि रीढ़ के जोड़ और कुछ दांत एक बड़ी व्हेल मछली के हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस खोज से मिस्र में प्रागैतिहासिक रिकॉर्ड समृद्ध हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications