श्रीनगर में अखबारों का प्रकाशन रुका

श्रीनगर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीनगर से प्रकाशित क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी अखबारों के संपादकों ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाते हुए अखबारों का प्रकाशन स्थगित करने की घोषणा की।

उत्पीड़न के खिलाफ अखबारोंके संपादक, संवाददाता, फोटो-पत्रकार सड़कों पर उतरे। उन्होंने रेसीडेंसी रोड स्थित प्रेस एन्क्लेव पर प्रदर्शन किया।

अंग्रेजी दैनिक 'कश्मीर मॉनिटर' के संपादक जफर मेराज ने बताया, "कर्फ्यू-पास रद्द कर दिया गया है, इसलिए हमने दो दिनों के लिए अखबारों का प्रकाशन स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को हमें काफी कम पास जारी किए गए। इसके विरोध में शनिवार को प्रकाशन बंद रखा गया।"

नई दिल्ली के टीवी समाचार चैनल 'न्यूज एक्स' के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के विरुद्ध स्थानीय मीडिया कर्मियों ने भी प्रदर्शन किया।

पत्रकार के खिलाफ मामला इसलिए दर्ज किया गया, क्योंकि उसने सुरक्षा बलों की गोली से घायल युवक की शनिवार को अस्पताल में हुई मौत की खबर मीडिया को दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+