महाराष्ट्र में स्थापित होंगी सीबीआई की 6 नई अदालतें
सीबीआई के निदेशक अश्विनी कुमार ने यहां एक तीन दिवसीय सम्मेलन में कहा, "सीबीआई ने विशेष न्यायाधीशों की अतिरिक्त अदालतों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।"
अश्विनी कुमार ने कहा, "महाराष्ट्र के लिए केंद्र सरकार ने वर्तमान सीबीआई अदालतों के अतिरिक्त छह विशेष सीबीआई अदालतों का प्रस्ताव दिया है। तीन अदालतें मुंबई में होंगी और एक-एक अदालतें अमरावती और नागपुर में।"
कुमार ने कहा, "हमारा प्रयास होगा कि ये अदालतें 2010 के अंत तक काम करना शुरू कर दें।"
कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रस्तावित छह अदालतें पुन:संरचना योजना का हिस्सा हैं, जिसके तहत सीबीआई के लिए 71 विशेष अदालतें स्थापित की जाने वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications