नक्सलियों ने झारखण्ड में की 2 की हत्या

रांची, 10 जुलाई (आईएएनएस)। झारखण्ड के सिमडेगा जिले में शनिवार को नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े नक्सलियों ने रांची से लगभग 110 किलोमीटर दूर सिमडेगा जिले में महाबोयांग बाजार के नजदीक गोपाल साहू और गोविंद की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक दो मोटरसाइकिलों पर आए पीएलएफआई के पांच कार्यकर्ताओं ने गोपाल को उस समय गोली मारी, जब वह अपनी दुकान में था। उसके नौकर गोविंद की भी गोली लगने से मौत हो गई।

गोपाल राज्य के जनसंख्या नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तिलेश्वर साहू का रिश्तेदार था।

उल्लेखनीय है कि पीएलएफआई के सदस्य राज्य के आठ जिलों में सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि गोपाल की हत्या भूमि विवाद के कारण की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+