असम में हथियारों का जखीरा बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को शनिवार को बताया, "एक गुप्त सूचना के आधार पर सेना और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त दल ने नार्थ कछार हिल्स जिले में थाना लाम्ब्रा स्थित डीएचडी-जे विद्रोहियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और शुक्रवार की रात अत्याधुनिक हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ किया।"
अधिकारी के अनुसार 48 हथियारों की बरामदगी डीएचडी-जे के स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ निरंजन होजई की गिरफ्तारी के बाद संभव हो पाई है। होजई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था।
इस जखीरे को जंगल में छुपाया गया था। इस जखीरे में 28 एके-47 एसाल्ट राइफलें, आठ सेल्फ लोडिंग राइफलें(एसएलआर), पांच एम-16 राइफलें, दो एम-21 राइफलें, तीन पिस्तौलें, एक स्थानीय तौर पर तैयार की गई राइफल और एक ग्रेनेड लांचर शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications