पश्चिम बंगाल में 3 की हत्या
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात गुशना गांव में नशेमन बीबी (38), उसकी शादीशुदा बेटी मोजिदा खातून (19) और उसके बेटे हसीब शेख (10) का गला घोंट दिया गया। पड़ोसियों ने उन्हें तालाब किनारे पड़ा देखा।
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक हुमायूं कबीर ने बताया, "तीनों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से नशेमन और उसके बेटे को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया। माजिदा की सांसें चल रही थीं, बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।"
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नशेमन का पति राबेकुल शेख पिछले कुछ वर्षो से एक दूसरी महिला के साथ झारखण्ड में रह रहा है।
उन्होंने बताया, "हमें संदेह है कि इस वारदात में शेख की दूसरी पत्नी का हाथ है, इसलिए हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है।"
मोजिदा के पति जनेकुल शेख और उसके दोस्त डबलू शेख को भी गिरफ्तार कर किया गया है। दोनों झारखण्ड के कुमोरपुर के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications