कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गडकरी के पुतले फूंके

रांची, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी का पुतला फूंका। गडकरी ने गुरुवार को कांग्रेस के लिए कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी।

कांग्रेस के तकरीबन 30 कार्यकर्ता स्थानीय अलबर्ट एक्का चौक पर शनिवार दोपहर इकट्ठा हुए और गडकरी के पुतले जलाए। कार्यकर्ताओं ने गडकरी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा, "ऐसा लगता है कि गडकरी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्हें उपचार के लिए किसी मानसिक चिकित्सालय भेजा जाना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि गडकरी ने देहरादून में एक रैली को संबोधित करते हुए संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को कांग्रेस पार्टी का दामाद बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+