ओम पुरी के घर चोरी
पुलिस के अधिकारी के मुताबिक वरसोवा पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ओम पुरी ने चोरी के बारे में जानकारी दी है। रात में घर बंद था। लेकिन सुबह ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा हुआ था।"
उन्होंने बताया, "ओम पुरी ने दावा किया है कि 100,000 रुपये नकद और 90,000 रुपये कीमत के गहने चोरी हो गए।"
बहुआयामी अभिनेता के मुंबई में दो आवास हैं। इस आवास को वह भंडारगृह के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications