जगन का कांग्रेस नेतृत्व पर हमला
गुरुवार को अपनी यात्रा शुरू करने के बाद जगन ने पहली बार कांग्रेस नेतृत्व पर खुला हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि मंत्री और विधायक उनकी यात्रा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन उन्हें इससे रोका जा रहा है।
जगन ने कहा, "मैंने क्या अपराध कर दिया है। मैं आपसे पूछ रहा हूं कि क्या अपने मंत्रियों और विधायकों को यात्रा में शामिल होने से रोकना उचित है।"
कडप्पा से सांसद जगन श्रीकाकुलम जिले के वीरघट्टम में अपनी यात्रा के दौरान रोड शो कर रहे थे। उनकी इस यात्रा में पार्टी के 17 विधायक शामिल होने वाले थे लेकिन इनमें से कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, "वाईएसआर के लिए मरने वाले क्या कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं थे। क्या कांग्रेस के किसी नेता ने उन्हें सांत्वना दी। उनका एकमात्र अपराध यह था कि वे वाईएसआर से बहुत प्यार करते थे।"
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता की जयंती के मौके पर किसी भी विधायक को उनके संसदीय क्षेत्र में नहीं पहुंचने दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications