पाकिस्तान विस्फोट में मरने वालों की सख्ंया 70 हुई
पेशावर , 10 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र मोहम्मद एजेंसी में शुक्रवार को हुए आत्मघाती कार बम हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है जबकि 111 लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार मोहम्मद एजेंसी के याकाघुंड कस्बे में सहायक राजनीतिक एजेंट कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार में शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे विस्फोट हुआ था।
प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालीबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। टीटीपी के प्रवक्ता इकरामुल्लाह ने टेलीफोन के माध्यम से समाचार चैनल जियो न्यूज को बताया कि यह विस्फोट अंबार अमान समिति के सदस्यों को निशाना बनाकर किया गया था जो उस समय कार्यालय के भीतर मोजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक कार्यालय के बाहर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस शक्तिशाली विस्फोट में 30 दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गईं जबकि आस-पास के घर मलबे में तब्दील हो गए। विस्फोट की वजह से एक निकटवर्ती जेल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे कई कैदी फरार होने में सफल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications