मंडेला की पेंटिंग पर दक्षिण अफ्रीका में बवाल

यिउल दामासो (41) ने रेमब्रांट की 17वीं सदी की अनोखी कृति 'द एनाटॉमी लेसन ऑफ डॉ. निकोलस टल्प' की नकल तैयार की।

पेंटिंग में दिखाया गया है कि मंडेला का शव मात्र एक लंगोट से ढका हुआ है और निकोसी जॉन्सन (12 वर्ष का बच्चा, जिसकी बाद में एड्स के कारण मौत हो गई), आर्कबिशप डेसमंड टूटू, राष्ट्रपति जैकब जुमा और पूर्व राष्ट्रपति एफ.डब्ल्यू. डी क्लर्क और थाबो मबेकी उन्हें निहार रहे हैं।

समाचार पत्र, 'गार्जियन' ने खबर दी है कि इस पेंटिंग को अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) द्वारा 'अपमानजनक' और 'पैशाचिक' कार्रवाई करार दिया गया है।

दामासो ने तर्क दिया है कि दक्षिण अफ्रीका को एक ऐसे विषय का मुकाबला हर हाल में करना चाहिए, जो कि अवश्यंभावी है, यानी मंडेला का भावी निधन। देश के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति मंडेला इस जुलाई में 92 साल के हो गए हैं।

इस पेंटिंग का शीर्षक भी वही रखा गया है, जो शीर्षक रेमब्रांट की मूल कृति का है। इस पेंटिंग को पिछले दो दिनों से जोहान्सबर्ग के एक शॉपिंग माल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।

दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को समाचार पत्र 'मेल' और 'गार्जियन' के मुख पृष्ठ पर इस पेंटिंग के प्रकाशित होने के बाद सत्ताधारी एएनसी ने उग्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पार्टी प्रवक्ता जैक्शन मथेम्बु ने कहा, "यिउल डामासो द्वारा मृत मंडेला की तैयार की गई पेंटिंग की एएनसी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह बहुत अभद्र और अपमानजनक है तथा हमारे सामाजिक मूल्यों का निरादर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+