ब्राजील में पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी को बेलो होरीजोतें शहर में गिरफ्तार किया गया। फर्नाडीस ने अपनी महिला मित्र की हत्या की साजिश रची थी क्योंकि इस महिला ने दावा किया था कि फर्नाडीस उसके बच्चे के पिता हैं।
पुलिस अधिकारी इडसन मोरीयेरा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सामोदियोज (महिला मित्र) की हत्या की बात साबित हो चुकी है हालांकि उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है।
गौरतलब है कि इस मामले में फर्नाडीस और उनकी पत्नी दायने साउजा सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications