जासूसों की अदला-बदली कर अमेरिका ने अच्छा सौदा किया : बिडेन
वांशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जोए बिडेन ने कहा है कि रूस के साथ जासूसों की अदला-बदली कर अमेरिका ने निश्चित रूप से एक अच्छा सौदा किया है।
इस सौदे के तहत रूस के लिए अमेरिका में काम करने वाले 10 जासूसों को मास्को वापस भेजा गया और रूस में अमेरिका के लिए काम कर रहे चार कथित जासूसों को वाशिंगटन वापस भेजा गया।
समाचार पत्र टेलीग्राफ ने खबर दी है कि बिडेन ने चैट शो के मेजबान जय लीनो को शुक्रवार की रात बताया कि शीत युद्ध से लेकर अब तक जासूसों की सबसे बड़ी अदला-बदली में अमेरिका ने रूस के साथ कोई कच्चा सौदा नहीं किया है।
लीनो ने 'द टूनाईट शो' के दौरान बिडेन से पूछा कि अमेरिका अपने चार जासूसों के बदले रूस को 10 जासूस क्यों वापस कर रहा है। लीनो ने कहा, "यह तो उचित नहीं लगता।" इस पर बिडेन ने जवाब दिया, "हमने चार जासूसों को पाया है, वे वाकई में अच्छे हैं। और वे 10 यहां लंबे समय से रहे हैं, लेकिन उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं किया था।"
लीनो ने उसके बाद कथित रूसी महिला जासूस अन्ना चैपमैन की भद्दी तस्वीर दिखाई और पूछा, "क्या हमारे पास कोई जासूस है जो इतना तेज हो?" इस पर बिडेन ने एक बनावटी गंभीरता के साथ जवाब दिया, "मैं स्पष्ट कर दूं कि उसे वापस भेजने की मेरी राय नहीं थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications