अफगानिस्तान में आस्ट्रेलियाई सैनिक मारा गया
मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शुक्रवार रात हुए विस्फोट में आस्ट्रेलियाई सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार अस्ट्रेलिया सेना के प्रमुख आंगस ऑस्टन ने सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए सैनिक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया हालांकि उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। घायल सैनिक की हालत स्थिर बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications