हिमाचल में खाद के परिवहन को सुगम बनाया जाएगा

शिमला, 10 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेल प्रदेश में खाद का परिवहन सुगम बनाने के लिए एक कार्यालय खोलेगा।

धूमल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बिलासपुर कस्बे में खाद के परिवहन को सुगम बनाने के लिए एक कार्यालय शुरू करने का निर्णय लिया है।"

इस कार्यालय के जरिए प्रदेश में खाद के परिवहन के लिए बुकिंग और आपूर्ति के कामों में तेजी आएगी।

धूमल ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री एम. के. अझागिरी से उनका संपर्क हुआ है।

धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से प्रदेश में उर्वरकों की मांग की समय पर पूर्ति के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की थी।

उन्होंने कहा, "हमने शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, धर्मशाला, मंडी जैसे शहरों में खाद की आपूर्ति सुगम बनाने के लिए कार्यालय खोलने की मांग की थी।"

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिलासपुर कार्यालय का संचालन पंजाब के माल केंद्र किरतपुर के कार्यालय से संबंधित रहेगा। यहां पहुंचने वाली खाद पंजाब के किरतपुर से ही आती है। परिवहन गतिविधियों का संचालन रेलवे के अधिकृत एजेंटों के जरिए किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+