जद (यू) ने दो सांसदों का निलंबन वापस लिया
नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) ने शनिवार को अपने दो सांसदों जगदीश शर्मा और पूरनमासी राम का निलंबन वापस ले लिया। दोनों पर गत वर्ष सितम्बर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।
जद (यू) महासचिव जावेद रजा ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी की अनुशासन समिति ने शर्मा और राम द्वारा कारण बताओ नोटिस का दिया गया जवाब संतोषजनक पाया।
शर्मा जहानाबाद से पार्टी के सांसद हैं तो राम लोकसभा में गोपालगंज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सितम्बर महीने में हुए उपचुनावों में शर्मा ने अपनी पत्नी शांति शर्मा को घोंसी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर लड़ाया था, जिसमें उन्होंने जद (यू) प्रत्याशी को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications