ब्रिटेन में नहीं होगी जनगणना!
डेली टेलीग्राफ के मुताबिक देश में जनगणना के आंकड़ों के लिए मौजूदा निजी और सार्वजनिक डेटाबेस सहित क्रेडिट रेफरेंस एजेंसियों का सहारा लिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य फ्रांसिस मुदे ने कहा कि हर 10 साल में होने वाली जनगणना काफी महंगी और काफी अशुद्ध पैमानों पर आधारित होती है।
मंत्रिमंडलीय समूह अगले सप्ताह जनगणना समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है।
मुदे ने कहा कि 27 मार्च 2011 को होने जा रही अगली जनगणना के काम को रद्द करने के लिए अब काफी देर हो चुकी है इसलिए इसकी 48.2 लाख डॉलर की लागत को कम करने पर विचार हो सकता है।
ब्रिटेन में वर्ष 1801 के बाद से हर दशक में जनगणना होती है केवल द्वितीय युद्ध के समय 1941 में यह काम नहीं हो पाया था।
डेली टेलिग्राफ के मुताबिक मुदे ने कहा कि सरकार इसके लिए सैद्धांतिक रूप से सही विकल्प पर विचार कर रही है।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसका विकल्प बेहतर, तेज और कम लागत वाला होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications