ब्रिटिश उच्चायोग ने आव्रजन गिरोह की शिकायत दर्ज कराई
मोहाली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश उच्चायोग ने शनिवार को ब्रिटेन का वीजा पाने के लिए बैंक से फर्जी कागजात बनवाने वाले चार लोगों और बैंक कर्मचारियों के गिरोह के खिलाफ पंजाब पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
ब्रिटिश उच्चायोग के आव्रजन अधिकारी ने 29 जून को पंजाब पुलिस प्रमुख को भेजे एक ई-मेल संदेश में कहा था कि सेक्टर 70 स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने फर्जी दस्तावेज जारी किए हैं।
यह मामला मोहाली के पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव) वीरपाल सिंह को जांच के लिए सौंप दिया गया है।
सिंह ने कहा कि उन्होंने फर्जीवाड़े और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं के अंतर्गत मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उन्होंने कहा, "ब्रिटिश उच्चायोग ने हमें आरोपियों के नाम और पते के संबंध में जानकारियां नहीं दी हैं। हमने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में और जानकारियां जुटाने के लिए दिल्ली भेजा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications