'मुस्लिमों के प्रति नकारात्मक सोच से उबर रहा अमेरिका'

वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ओबामा प्रशासन इस्लाम और आतंकवाद को जोड़ते हुए समूची दुनिया के मुस्लिमों के प्रति बनाई नकारात्मक धारणा से उबर रहा है और खुद में बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।

अमेरिका के मुस्लिम समुदाय के विशेष प्रतिनिधि फराह पंडित ने कहा, "लोगों से मिलकर मैंने पाया कि वे नई और रचनात्मक सोच रखते हैं। मैं उनकी आवाज बुलंद कर रहा हूं और उम्मीद रखता हूं कि अन्य लोगों के लिए वे आदर्श बनेंगे।"

एक ऑनलाइन वेबचैट के जरिए पता चला है कि भारतीय-अमेरिकी शासकीय विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने दुनिया के 1.4 अरब मुस्लिमों से सकारात्मक बातचीत के लिए प्रेरित करने का मन बनाया है।

पंडित ने कहा, "हमें सुनना चाहिए कि वे क्या अनुभव कर रहे हैं। उनकी दक्षता वाशिंगटन में रह रहे कुछ लोगों की तुलना में अधिक है।" उन्होंने कहा कि वह दुनिया के मुस्लिम समुदायों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

पंडित ने स्पष्ट किया कि वह एक अखंड 'मुस्लिम दुनिया' की बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पिछले नौ महीनों के दौरान 25 देशों का दौरा कर मुस्लिमों से बात की है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि प्रयास सफल होने में काफी समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि वेबचैट में पिछले वर्ष राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा कैरो में मुस्लिम दुनिया में तनाव पर दिए गए उस भाषण का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने काफी सकारात्मक बातें कही हैं।

इस बीच स्वयं ओबामा ने मुस्लिम दुनिया के प्रति अपनी धारणा बदलते हुए कहा है कि वैर-भाव छोड़कर मुस्लिम दुनिया को 'खतरनाक' के रूप में बनी अपनी छवि सुधारनी चाहिए जो इजरायल से लेकर पश्चिमी देशों तक में बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+