आंधियों और सूखे के पूर्वानुमान के लिए नई तकनीक
वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। उपग्रह द्वारा अवरक्त तरंगों के जरिए खींचे गए चित्रों का अध्ययन कर रहे शोधकर्ताओं ने धूल भरी आंधियों का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक नई विधि विकसित की है। इस विधि से सूखे का अनुमान भी लगाया जा सकता है।
इस तकनीक के जरिए न्यू मेक्सिको में 2008 आए इलाके की सबसे बड़ी धूल भरी आंधी का पूर्वानुमान दो दिन पहले लगा लिया गया था।
जर्नल ऑफ जियोफिजिक्स रिसर्च अर्थ सर्फेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक नासा के एक उपग्रह से प्राप्त न्यू मेक्सिको के सैंड्स ड्यून मैदान के तापीय और दृश्य चित्रों की मदद से यहां मिट्टी में नमी की मात्रा के बदलाव के आधार पर यह अनुमान लगाया गया था।
यह शोध करने वाले पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के स्टीफन शेट और मिशेल रम्से एवं नेवादा मरुस्थल शोध संस्थान के निकोलस लांसेस्टर का कहना है कि इस विधि को पूरे विश्व में आंधियों और सूखे का पूर्वानुमान लगाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
शोधकर्ताओं के इस समूह ने शोध क्षेत्र के मई 2000 से मार्च 2008 तक की दिन और रात के उपग्रह चित्रों का अध्ययन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications