भारत दौरे पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान पर चर्चा करेंगे जेम्स (लीड-1)

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता माइक हैमर ने शुक्रवार को कहा कि 14 से 16 जुलाई की अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान जोंस भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, शिवशंकर मेनन और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

हैमर ने कहा, "वह आतंकवाद के खात्मे की रणनीतियों में सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग और निर्यात नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।"

हैमर ने कहा, "जनरल जोंस के पास राष्ट्रपति ओबामा की नवंबर में प्रस्तावित भारत यात्रा को सफल बनाने के लिए जमीन तैयार करने का भी मौका है।"

दिल्ली में विश्वस्त सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष, अफगानिस्तान में संयुक्त सेना के अमेरिकी कमांडर जनरल स्टैनली मैकक्रिस्टल की वापसी और उनकी जगह जनरल डेविड पेट्रियस की नियुक्ति के बाद के अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं।

इसके अलावा दोनों पक्ष उन खबरों पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान में सत्ता बंटवारे संबधी बातचीत में पाकिस्तान समर्थित हक्कानी नेटवर्क को शामिल करने की कोशिश कर रहा है।

दोनों पक्षों की बातचीत के दौरान अफगानिस्तान-पाकिस्तान के हालात पर चर्चा होगी।

सूत्रों ने कहा कि भारत, उन तालिबान चरमवादियों को सत्ता बंटवारे संबंधी बातचीत में शामिल किए जाने के प्रति अपनी चिंताओं को दोहरा सकता है, जो भारत विरोधी एजेंडा रखते हैं।

बहरहाल, जोन्स की नई दिल्ली यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाओं में क्षेत्रीय मुद्दे तो उठेंगे ही, लेकिन उनकी इस यात्रा का मुख्य मकसद नवंबर में प्रस्तावित ओबामा की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एजेंडे को मूर्त रूप देना है।

पिछले महीने भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता के उद्घाटन के बाद विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के स्वागत कार्यक्रम में ओबामा ने कहा था, "अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए और मेरे प्रशासन के लिए भारत के साथ रिश्ते हमारी प्राथमिकताओं की सूची में सर्वोच्च स्थान पर है।"

उन्होंने कहा था कि जब महान समृद्धि के लिए भविष्य बनाने, संभावनाएं विकसित करने और लोगों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे आएंगे तो मैं भारत अवश्य जाऊंगा लेकिन अभी भारत जाने के बारे में सोचकर मुझे गर्व हो रहा है।

ओबामा के भारत दौरे की तैयारी के सिलसिले में विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के अलावा वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा भी अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+