अगले सप्ताह तक रहेगी सेना : उमर
उन्होंने कहा कि सेना को घाटी में 'केवल आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल करने' के लिए ही बुलाया गया है।
उमर ने श्रीनगर में समाचार चैनल एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा, "शुक्रवार से कोई बड़ी घटना नहीं हुई।" उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि लोग रात को शब-ए-मेराज की नमाज अदा कर सकें।
बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए तीन दिनों पूर्व श्रीनगर में फ्लैग मार्च हेतु सेना की तैनाती के सरकार के निर्णय के बारे में उमर ने कहा, "यह मेरे लिए एक कठिन निर्णय था।"
उमर ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रालय के सहयोगियों और पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श किया। "पहले मुझे खुद को तैयार करना पड़ा था।"
उन्होंने कहा कि शुक्रवार से सेना को घाटी में केवल 'आवश्यकता पड़ने पर ही इस्तेमाल करने' के लिए बुलाया गया है। उसे सड़कों पर तैनात नहीं किया गया है।"
यह पूछे जाने पर कि सेना को वापस बैरक में कब भेजे जाने की उम्मीद है, उमर ने कहा, "जब हमारा आत्मविश्वास उस स्तर पर पहुंच जाएगा, हम सेना को वापस भेज देंगे। यह अगले सप्ताह हो सकता है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कश्मीर में सुरक्षा बलों की गोलीबारी से मारे गए युवकों और अन्य नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। "लेकिन मीडिया से दूर रहकर।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications