चीनी पर आयात शुल्क लगा सकती है सरकार : पवार
कोलकाता, 10 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने शनिवार को कहा कि देश में गन्ने की भारी पैदावार की संभावना को देखते हुए सरकार अगस्त में चीनी पर आयात शुल्क लगा सकती है।
एक संवाददाता सम्मेलन में पवार ने कहा, "हमें अगस्त के पहले सप्ताह तक देश में गन्ने की बुआई के आंकड़े प्राप्त हो जाएंगे इसके बाद हम इस मुद्दे पर निर्णय करेंगे।"
पवार ने कहा कि जो आंकड़े अभी तक मिले हैं वे काफी उत्साहजनक हैं।
इस साल देश में चावल बुआई का रकबा 68 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 72 लाख हेक्टेयर, ज्वार का रकबा 73 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 97 लाख हेक्टेयर, बाजरा का रकबा 12.8 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 18.1 लाख हेक्टेयर, गन्ने का रकबा 41 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर और कपास का रकबा 48 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 66 लाख हेक्टेयर हो गया है।
उन्होंने कहा, "मौसम विभाग ने इस साल देश में जुलाई में औसत से 98 प्रतिशत और अगस्त में 102 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है।"
पवार ने कहा, "यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो मुझे नहीं लगता कि हमारे सामने कोई समस्या रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications