महिला के शरीर में 20 सुइयां!
रियो डी जनेरियो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। चिकित्सकों ने ब्राजील की एक महिला के शरीर में 20 से भी ज्यादा सुइयों का पता लगाया है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक शनिवार को मीडिया में आई खबरों के अनुसार स्टेट ऑफ पारा की 35 वर्षीय महिला ने कान में दर्द की शिकायत की थी। जब उनकी एक्स-रे जांच की जा रही थी तभी अचानक ही पता चला की उनके शरीर में सुइयां हैं।
चिकित्सकों ने महिला के ऊतकों में 24-26 सुइयां देखीं। अभी यह तय नहीं हो सका है कि इन सुइयों को निकालने के लिए महिला की शल्य चिकित्सा की जाए या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications