नेपाल में राजनेता की हत्या से शांति प्रक्रिया प्रभावित

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता की हत्या के बाद शनिवार को नई सरकार का गठन करने के मुद्दे पर होने जा रही प्रमुख तीन पार्टियों की बैठक स्थगित कर दी गई है।

पूर्वी नेपाल के एक दूरवर्ती जिले में अज्ञात गिरोह के लोगों ने सत्ताधारी पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (यूएमएल) के नेता छाबी कार्की की हत्या कर दी।

यूएमएल के नेता युवराज ग्यावाली ने आईएएनएस से कहा, "हमें पूरा यकीन है कि इस हत्या के लिए माओवादी जिम्मेदार हैं। हमारी पार्टी ने आज (शनिवार) होने जा रही बैठक रद्द कर दी है।"

ग्यावली ने कहा कि इस हत्या का सीधा संबंध हमारी पार्टी, माओवादियों और तीसरी बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस की शनिवार को होने वाली बैठक से है।

राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नई सरकार के गठन के लिए समय सीमा मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी है।

माओवादियों ने हालांकि कार्की की हत्या से किसी तरह का कोई संबंध होने से इंकार किया है लेकिन विरोधी पार्टियां इस बात पर भरोसा करने के लिए तैयार नही हैं।

शनिवार को होने वाली तीन पार्टियों की बैठक रविवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि माओवादियों ने कहा है कि वह इस बैठक में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए समय अवधि की घोषणा करेंगे।

विश्वास बहाली की प्रक्रिया के तहत माओवादियों ने कहा है कि वह अपनी युवाओं की शाखा यंग कम्युनिस्ट लीग को समाप्त करेगी और इसे संसदीय संगठन में तब्दील करेगी।

इसके अलावा माओवादियों ने अपनी 19,000 लड़ाकों वाली गुरिल्ला सेना को भंग करने की योजना तैयार की है।

इस योजना के प्रस्ताव के मुताबिक एक विशेष समिति लड़ाकों से पूछेगी कि वे सरकारी सेना में भर्ती होना चाहते हैं या उनका पुनर्वास होना चाहिए।

माओवादियों का प्रस्ताव है कि प्रत्येक माओवादी लड़ाके को नया जीवन शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि दी जाए। जो लोग सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनका अंतर्राष्ट्रीय भर्ती नियमों के अनुरूप मूल्यांकन किया जाएगा।

सेना द्वारा अपने इन पुराने दुश्मनों को स्वीकार न किए जाने की स्थिति में माओवादियों ने सेना की एक पृथक इकाई बनाकर उसमें माओवादी लड़ाकों को जगह देने का प्रस्ताव दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+