होम्पैथिक दवाओं से स्वाइन फ्लू की रोकथाम संभव
नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक दवाओं के इस्तेमाल की सलाह दी है।
'आयुष' विभाग (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, युनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के आयुर विभाग) द्वारा बुलाई गई एक बैठक में विभाग के सदस्यों ने फ्लू की रोकथाम की विधियों पर विचार-विमर्श किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "विशेषज्ञों ने स्वाइन फ्लू और अन्य प्रकार के फ्लू की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक दवा 'आर्सेनिकम एलबम' लेने का सुझाव दिया है।"
चिकित्सकों ने वयस्कों को एक दिन में 'आर्सेनिकम एलबम 30' की चार गोलियां और बच्चों को दो गोलियां लेने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने तीन दिन तक बिना कुछ खाए खाली पेट यह दवा लेने के लिए कहा है। यदि आस-पास फ्लू जैसी स्थितियां हों तो एक महीने बाद फिर इस दवा की खुराक दोहराना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications