राजद-लोजपा का बंद असफल : नीतीश
नीतीश ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब सभी दल इस मुद्दे को लेकर 'भारत बंद' करवा चुके हैं तो अब इस बंद का कोई महत्व नहीं रह जाता है। उन्होंने दोनों दलों पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'कानी गया के अलगे बथान'।
उन्होंने राजद-लोजपा के बिहार बंद को असफल करार देते हुए कहा कि जिस तरह बंद के नाम पर ट्रेन को रोका गया वह शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि दोनों दल के अध्यक्ष रेल मंत्री रह चुके हैं उन्हें यह सब मालूम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद के कारण हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications