केन्द्र और राज्य सरकार असफल: लालू
पटना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा शनिवार को पटना में आयोजित बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार दोनों असफल हो गई हैं।
पटना में प्रदर्शन कर रहे लालू यादव ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार घोटालों की सरकार हो गई है, यहां भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और दूसरी तरफ केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पदाथरें के मूल्य में वृद्घि करके महंगाई को और बढ़ा दिया है। दोनों सरकारें जनविरोधी कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें असफल हो गई हैं। लालू ने कहा कि अब इन सरकारों को जाना होगा। उन्होंने कहा कि राजद और लोजपा के गठबंधन की सरकार ही लोगों के हित की बात सोचती है जो अगली बार सत्ता में आएगी। उन्होंने आज के बिहार बंद को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि इसमें जनता का काफी सहयोग मिला है।
उल्लेखनीय है कि महंगाई तथा पेट्रोलियम पदाथरें की बढ़ी कीमतों के विरोध में राजद और लोजपा ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications