फ्लू के टीके बनाने का नया तरीका
वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने फ्लू वायरस से निपटने के लिए टीके बनाने का एक त्वरित और असरदार तरीका ढूंढ़ लिया है।
फ्लू वायरस बहुत जल्दी-जल्दी अपनी आनुवांशिक संरचना बदलता रहता है। इस वजह से वैज्ञानिकों को असरकारक टीके बनाने में मुश्किल होती है।
अब मियामी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर वैज्ञानिक दिमित्रिस पापामिचेल और स्टोनी ब्रूक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने वायरस के नए स्ट्रेन्स के खिलाफ टीके बनाने का एक रास्ता खोज लिया है।
इसके लिए पापामिचेल द्वारा बनाए गए कंप्यूटर एल्गोरिद्म्स का इस्तेमाल किया गया था। टीके बनाने की इस नई विधि को 'सिंथेटिक एटिन्यूएटेड वायरस इंजीनियरिंग' (एसएवीई) नाम दिया गया है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि टीके बनाने का यह तरीका केवल फ्लू वायरस ही नहीं बल्कि अन्य वायरसों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications