उत्तर कोरिया छह पक्षीय वार्ता में शामिल होने का इच्छुक

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए)ने यह खबर जारी की है जब कुछ ही घंटे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रत्यक्ष रूप से उत्तर कोरिया का नाम लिए बगैर दक्षिण कोरियाई युद्धपोत के डूबने की निंदा की थी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कोरिया शांति समझौते को निष्कर्ष तक पहुंचाने तथा छह पक्षीय वार्ता के माध्यम से क्षेत्र को परमाणु हथियार कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास करेगा।

उत्तर कोरिया अब वह बार-बार दोहराता रहा है कि अपने परमाणु कार्यक्रम के अंत के लिए बातचीत फिर से शुरू करना चाहता है, लेकिन हर बार उसने यह भी शर्त रखी कि बातचीत शुरू करने से पहले संयुक्त राष्ट्र सभी प्रतिबंध समाप्त करे।

बयान में चेतावनी दी गई है कि यदि शत्रु सेना ने प्योंगयांग को उकसाना जारी रखा तो न तो वे उत्तर कोरिया के मजबूत जवाबी हमले से बच पाएंगे और न युद्ध भड़काने की जिम्मेदारी से ही बच पाएंगे।

ज्ञात हो कि उत्तर कोरिया, चीन, रूस, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ जारी छह पक्षीय वार्ता से अप्रैल 2009 से बाहर चला गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+