लालू और पासवान हिरासत में लिए गए
पुलिस के अनुसार पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे लालू प्रसाद, रामविलास पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह और कई अन्य नेताओं के अलावा उनके सैकड़ों समर्थक को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार राज्य के कई अन्य जिलों में भी प्रदर्शन कर रहे तथा सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि महंगाई तथा पेट्रोलियम पदाथरें की बढ़ी कीमतों के विरोध में राजद और लोजपा ने शनिवार को बिहार बंद में बंद का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications