'क्वीन्स बैटन' को लेकर मुश्किल में सहारा
दरअसल, यह मशाल पूरे देश में घुमाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मशाल लखनऊ पहुंची थी जहां से इसके राय बरेली ले जाया गया। गोमती नगर स्थित सहारा शहर में शनिवार को सहारा समूह से जुड़े कुछ लोगों ने 'क्वीन्स बैटन' की एक प्रतिचिन्ह मशाल का प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल का अपमान है।
एक अधिकारी ने कहा, "मशाल यात्रा के प्रति अनादर दिखाने वाले सहारा अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों ने बिना इजाजत ये सब कुछ किया।"
गौरतलब है कि 'क्वीन्स बैटन' 30 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में ही तीन से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications