ओबामा ने अब्बास से फोन पर बातचीत की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया है कि ओबामा ने शुक्रवार को अब्बास से फोन पर बातचीत कर फिलीस्तीन-इजरायल के बीच शांति व्यवस्था कायम करने के लिए वार्ता दिशा में हो रही प्रगति पर चर्चा की।
बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने निकट भविष्य में सीधी बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने के उपायों पर चर्चा की ताकि संघर्ष समाप्त करने के लिए समझौता किया जा सके और स्वतंत्र फिलीस्तीन राष्ट्र का गठन हो सके जो इजरायल के साथ शांत और सुरक्षित रहे।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वार्ता से तीन पहले वाशिंगटन में ओबामा ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू से बातचीत की थी। यह बातचीत इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जल्द से जल्द शांति बहाल करने की अमेरिकी राष्ट्रपति की मंशा को दर्शाती है।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को नेतान्याहू के साथ संयुक्त बयान में ओबामा ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सितंबर तक सीधी बातचीत संभव हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications