ताजमहल में शाहजहां का 355वां उर्स शुरू
उर्स के दौरान लोग शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज की कब्र पर फूल चढ़ाते हैं। शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था।
सुरक्षाकर्मी उर्स के अवसर पर शनिवार और रविवार को काफी लोगों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।
मुगल काल के अंतिम वंशज होने का दावा करने वाले हैदराबाद के राजकुमार याकूब हबीबुद्दीन तूसी भी इस उर्स में हिस्सा लेगें।
उर्स का आयोजन करने वाले एक आयोजनकर्ता तहीरुद्दीन ताहिर ने कहा उर्स के मौके पर कब्र पर 450 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी। इस चादर में हर धर्म और मजहब का रंग शामिल होता है।
ताजमहल देश में पर्यटकों के सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र है, जो राजधानी दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है।
राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार शाहजहां की मृत्यु वर्ष 1966 में हुई थी, जिसके मुताबिक शाहजहां की यह 344वीं पूण्य तिथि है। लेकिन आयोजन समिति इस वर्ष 355वां उर्स मना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications