अमरनाथ यात्रा : तीर्थयात्रियों की संख्या 100,000 से ज्यादा हुई
जम्मू, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद शुक्रवार रात तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके थे।
दो महीने तक चलने वाली यह यात्रा एक जुलाई को आरंभ हुई थी। शुक्रवार को इस यात्रा का नौवां दिन था।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तीर्थयात्रियों की संख्या 100,000 से ज्यादा हो चुकी है। शुक्रवार शाम छह बजे तक 99,151 लोग पहुंचे थे और रात तक यह आंकड़ा 100,000 को पार कर गया।"
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 85 कंपनियों के अलावा सीमा सुरक्षा बल के 3,000 जवानों को भी तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में 11 जून से तनाव व्याप्त हैं। हिंसा में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications