पाकिस्तान में 15 आतंकवादी ढेर
पेशावर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाके ओरकजई में शनिवार को आतंकवादी ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से किए गए हमले में 15 आतंकवादी मारे गए।
समाचार पत्र 'डान न्यूज' के मुताबिक इन हमलों में ओरकजई के विभिन्न इलाकों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इस कार्रवाई में 10 आतंकवादी घायल हुए और उनके छह ठिकाने नेस्तनाबूद हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications